{"_id":"5fa917ec8ebc3e9c0334154b","slug":"home-delivery-of-hsrp-and-stickers-begin-deployed-on-350-vehicles-on-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसआरपी और स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू, पहले दिन 350 वाहनों में लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसआरपी और स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू, पहले दिन 350 वाहनों में लगाया
Mon, 09 Nov 2020 03:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Nov 2020 03:50 PM IST
सार
- अब तक मिल चुके हैं करीब 20 हजार आवेदन
विज्ञापन
High security number plate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी) और कलर कोटेड स्टिकर की होम डिलीवरी रविवार से शुरू कर दी गई है। पिछले आठ दिन में करीब 20 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से होम डिलीवरी के लिए 2500 वाहन मालिकों ने बुकिंग करवाई है। पहले दिन मायापुरी, राजा गार्डन सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 350 वाहनों में एचएसआरपी लगाए गए।
विज्ञापन
रोजमर्टा सेफ़्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता के मुताबिक टू व्हीलर और कारों के लिए अब तक करीब 20 हजार आवेदन मिल चुके हैं। बाइक के लिए एचएसआरपी की बुकिंग के अलावा होम डिलीवरी के लिए 125 रुपये, जबकि कारों के लिए 250 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा। दोपहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300-400 जबकि कारों के लिए 600 से 900 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक आवेदन की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी को अधिक से अधिक क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि संक्रमण काल में इसके लिए यात्रियों को ज्यादा भागदौड़ न करना पड़े। दीपावली के बाद दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एचएसआरपी की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस माह के अंत तक पूरी दिल्ली में एचएसआरपी और कलर कोटेड स्टिकर की होम डिलीवरी की जाएगी। अप्रैल, 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों में एचएसआरपी और कलर कोटेड स्टिकर लगाना अनिवार्य है। इसके बाद खरीदे गए वाहनों में पहले ही लगा दिए जा रहे हैं। दिल्ली में ऐसे करीब 30 लाख वाहन हैं, जिनमें एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर लगाया जाना है।