फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Historical parks behind Delhi Red Fort will be made attractive

Delhi: लाल किले के पीछे ऐतिहासिक पार्कों को बनाया जाएगा आकर्षक, डीडीए परियोजना पर 19 करोड़ रुपये खर्च करेगा

Tue, 06 May 2025 04:58 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 04:58 AM IST
सार

डीडीए ने इन पार्कों को दोबारा बेहतर करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इन पार्कों को डीडीए को सौंपा है, जिनमें एएसआई की ओर से संरक्षित कई स्मारक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Historical parks behind Delhi Red Fort will be made attractive
निर्माणाधीन सद्भावना पार्क - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

डीडीए लाल किले के पीछे स्थित दिल्ली चलो पार्क, घाटा मस्जिद पार्क, सद्भावना पार्क और उर्दू अकादमी पार्क को खूबसूरत, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगा। ऐतिहासिक पार्कों का सौंदर्यीकरण नए जमाने के बगीचे की तरह डिजाइन किया जाएगा। विभिन्न तरह के फूल-पौधे लगाए जाएंगे, पैदल चलने के लिए रास्ते और पानी-लाइट की स्मार्ट व्यवस्था होगी।

विज्ञापन


परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 19 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डीडीए ने इन पार्कों को दोबारा बेहतर करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने इन पार्कों को डीडीए को सौंपा है, जिनमें एएसआई की ओर से संरक्षित कई स्मारक भी शामिल हैं। इन स्मारकों की उपेक्षा को दूर करते हुए, डीडीए इन पार्कों को आधुनिक सुविधाओं और हरियाली से युक्त पर्यटक और स्थानीय आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित करेगा।
विज्ञापन


आधुनिक तरीके से होगा पार्कों का सौंदर्यीकरण
पार्कों में आधुनिक लैंडस्केपिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें फूलों की क्यारियां, पौधरोपण और जल निकाय शामिल होंगे। बैठने की व्यवस्था, पैदल पथ, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और स्वच्छता सुविधाएं जैसे शौचालय और पेयजल की व्यवस्था होगी। एएसआई के सहयोग से पार्कों में मौजूद ऐतिहासिक स्मारकों का जीर्णोद्धार और रखरखाव किया जाएगा। सौर ऊर्जा से संचालित लाइटिंग और वर्षा जल संचयन जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का उपयोग भी किया जाएगा। डीडीए ने इसपर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीए ऐतिहासिक धरोहरों को भी संजोएगी
घाटा मस्जिद पार्क में ऐतिहासिक और अन्य संरचनाएं शामिल हैं, जबकि दिल्ली चलो पार्क सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जाता है। डीडीए ने पहले महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कुदासिया घाट जैसे स्थानों का सफल जीर्णोद्धार किया है। लाल किले के पीछे इन चार पार्कों के दोबारा बेहतर करने से दिल्ली की सजावट और बनावट को नई पहचान मिलेगी। डीडीए की यह पहल न केवल प्रकृति की रक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भी संजोएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed