फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Historic Sheesh Mahal will open for public by December

Delhi: दिसंबर तक आम जनता के लिए खुल जाएगा ऐतिहासिक शीश महल, चल रहा है जीर्णोद्धार का काम

Sun, 08 Sep 2024 07:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Sep 2024 07:32 AM IST
सार

दिसंबर तक आम जनता के लिए शालीमार बाग स्थित शीश महल खुल जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसका जीर्णोद्धार का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Historic Sheesh Mahal will open for public by December
एलजी ने किया शालीमार बाग स्थित शीश महल का दौरा - फोटो : X/@LtGovDelhi

विस्तार

दिसंबर तक आम जनता के लिए शालीमार बाग स्थित शीश महल खुल जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसका जीर्णोद्धार का काम कर रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस स्थल का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को दिसंबर तक काम खत्म करने का दिया निर्देश दिया है। यहां राजस्थान के 30 से अधिक कारीगर ऐतिहासिक संरचना को उसके पुराने रूप में लाकर उसका गौरव बहाल करने का काम कर रहे हैं। डीडीए ने 150 एकड़ में पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित किया है। यहां एक और मनोरंजक ग्रीन क्षेत्र होगा।

विज्ञापन


एलजी ने मुगलकालीन शालीमार बाग-शीश महल परिसर का दौरा कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इससे पहले एलजी ने जनवरी में दौरे के बाद काम शुरू करने का निर्देश दिया था। यह वास्तुकला की भव्यता का केंद्र था। यहां का चारबाग गार्डन, जहां 1658 में सम्राट औरंगजेब के राज्याभिषेक भी हुआ था, वर्षों से उपेक्षित रहने की वजह से जीर्ण-शीर्ण हालत में था।
विज्ञापन


इसकी प्रमुख इमारत, जो कभी बारीक नक्काशी के साथ, लाल बलुआ पत्थर की एक राजशाही संरचना थी, उसके खंभों और झरोखों का रंग उड़ गया था। मुख्य भवन के पीछे एक कुआं भी है जिसमें से पानी खींच कर मुख्य भवन की छत पर स्टोर किया जाता था। वहां से पानी को ऊंचाई से भवन के सामने बने विभिन्न चैनलों में छोड़ा जाता था, और ऊंचाई से गिरने की वजह से जो प्रेशर बनता था उसकी वजह से पानी, वहां बने फव्वारों से निकलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed