{"_id":"5eeca41f8ebc3e43024fd6a7","slug":"hindurao-lab-technician-died-of-covid-19-more-than-70-infected-7-deaths-from-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कोरोना से हिंदूराव अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत, उत्तरी निगम में 70 से ज्यादा कर्मी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कोरोना से हिंदूराव अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत, उत्तरी निगम में 70 से ज्यादा कर्मी संक्रमित
Fri, 19 Jun 2020 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले हिंदूराव अस्पताल के 57 वर्षीय लैब टेक्नीशियन की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लैब टेक्नीशियन की तबीयत काफी समय से खराब थी।
विज्ञापन
इसे देखते हुए जब उनका कोरोना टेस्ट कराया गया तो गत 16 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि कहा ये जा रहा था कि बीच में उनकी तबीयत ठीक होने लगी थी लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन के रिटायर होने में दो साल शेष थे। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरी निगम में इंजीनियर की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक उत्तरी निगम में कोरोना से सात मौत हो चुकी है। इसके अलावा 70 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन