{"_id":"5f8d8613cec2d66cbe2a62a4","slug":"hindurao-kasturba-hospitals-doctors-on-strike-at-eight-day-pleads-to-union-health-minister-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूराव-कस्तूरबा के डॉक्टरों का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से लगाई मदद की गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूराव-कस्तूरबा के डॉक्टरों का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से लगाई मदद की गुहार
Mon, 19 Oct 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उत्तरी निगम के बाड़ा हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल में वेतन न मिलने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को लगातार आठवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस वजह से अस्पताल की चिकित्सीय सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सरधना ने कहा कि वेतन न मिलने तक उन्हें अपना काम रोकना पड़ेगा। डॉक्टरों की इस हड़ताल में नर्सों के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वेतन संबंधी इस मांग में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को भी उनका समर्थन करना चाहिए।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के अध्यक्ष डॉक्टर शिवाजी ने कहा की इस समय हिंदूराव को कोविड अस्पताल की सूची से भी हटा लिया गया है, लेकिन डॉक्टरों के हड़ताल पर होने के कारण वहां अन्य सेवाएं शुरू करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
फोर्डा ने इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। फोर्डा की अपील है कि नगर निगम को केंद्र सरकार अपने अधीन करें, जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।
उधर, नगर निगम चिकित्सक संघ का कहना है कि वेतन संबंधी मांग को पूरा करने के लिए उतरी निगम के महापौर ने उन्हें एक सप्ताह का समय अगर इस दौरान मांग पूरी नहीं होती तो संघ अपने हड़ताल वाले फैसले पर पुनर्विचार करेगा।