फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hindu swabhiman president accused narsimhaanand for murder consipiracy

हिंदू स्वाभिमान की अध्यक्षा का आरोप, ‘जिहादी रच रहे नरसिंहानंद की हत्या का षड्यंत्र’

Sat, 02 Jul 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
hindu swabhiman president accused narsimhaanand for murder consipiracy

‘प्रमोद कृष्णम् इस्लामिक जिहादियों का एक मोहरा हैं। वह उनके साथ मिलकर यति नरसिंहानंद सरस्वती की हत्या कराना चाहते हैं। इस षड्यंत्र में कई नेता और पुलिस अधिकारी शामिल हैं।’ यह बात शुक्रवार को आरडीसी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि यति नरसिंहानंद यति हिंदुओं के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह हिंदुओं की मजबूत आवाज हैं। जिहादी अच्छी तरह जानते हैं कि यदि इस आवाज को दबा दिया गया तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही नहीं सभी हिंदुओं का मनोबल टूट जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिहादी यह नहीं जानते कि यदि एक नरसिंहानंद मरेगा तो उनके हजारों शिष्य नरसिंहानंद बनकर संघर्ष करेंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद हिंदू विचारक विनोद सर्वोदय, आरपी सिंह, भारत स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शर्मा और पंडित सुनोज शास्त्री ने कहा कि जो व्यक्ति माफिया होकर भी सरकारी सुरक्षा में रहता है, उसे भला कोई कैसे धमकी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यति नरसिंहानंद पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में 36 बिरादरियों की एक महापंचायत दिल्ली में सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के आवास पर होगी। महामंत्री अनिल यादव को निशाना बनाए जाने के कारण यादवों में काफी रोष है। महापंचायत में सबसे अधिक संख्या यादव युवाओं की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed