{"_id":"5ee968f777ed5f381a69944b","slug":"hindu-rao-hospital-could-not-start-as-covid-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल के रूप में शुरू नहीं हो सका हिंदूराव अस्पताल, व्यवस्थाएं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल के रूप में शुरू नहीं हो सका हिंदूराव अस्पताल, व्यवस्थाएं अधूरी
Wed, 17 Jun 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल में मंगलवार से कोविड मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका। वजह है स्वास्थ्यकर्मियों का रोस्टर जारी नहीं होना और पीपीई सूट बदलने के लिए कमरे की उपलब्धता न होना।
विज्ञापन
दरअसल, 16 जून से हिंदूराव अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में कार्य करना था, लेकिन अधूरी तैयारी की वजह से यह पूरा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अभी सभी मरीजों को कस्तूरबा, गिरधारी लाल और राजन बाबू टीबी अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अस्पताल डॉक्टरों को 12 घंटे ड्यूटी के लिए कह रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इतनी गर्मी में 12 घंटे पीपीई सूट पहनकर काम करना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन
वहीं, अब तक यह जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई है कि ड्यूटी करने के बाद डॉक्टरों के रुकने के लिए कहां व्यवस्था होगी। गौरतलब है कि हिंदूराव अस्पताल 943 बेड के साथ उतरी दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने गत दिनों हिंदूराव अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में घोषित किया था।
इससे पहले लोकनायक अस्पताल में दो हजार और जीटीबी अस्पताल में 1500 बिस्तर के साथ सरकार ने उन्हें कोविड अस्पताल घोषित कर चुकी है। फिलहाल, हिंदूराव अस्पताल में करीब 209 मरीज भर्ती हैं जिन्हें निगम के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया जाना है।
हमारे पास संसाधनों की कमी है इसलिए हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल को इसके लिए करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
-अवतार सिंह, महापौर, उतरी दिल्ली नगर निगम