{"_id":"66811747ca4661274c041bad","slug":"hindu-organizations-demonstrated-against-asaduddin-owaisi-in-delhi-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जय फलस्तीन' पर बवाल: हिंदू सगंठनों ने ओवैसी के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जय फलस्तीन' पर बवाल: हिंदू सगंठनों ने ओवैसी के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
Sun, 30 Jun 2024 01:59 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:59 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'जय फलस्तीन' नारे को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ओवैसी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्यों ने संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'जय फलस्तीन' नारे को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। दोनों संगठनों के सदस्यों ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। उनके हाथों में ओवैसी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी देखी गई हैं।#WATCH | Delhi: Members of Vishva Hindu Parishad, Bajrang Dal protest against AIMIM MP Asaduddin Owaisi over his 'Jai Palestine' slogan during the oath-taking ceremony in Parliament. pic.twitter.com/BCeaWmJLoI
— ANI (@ANI) June 30, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
25 जून को संसद में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेलंगाना के हैदराबाद से एक बार फिर चुनकर सांसद बने असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में अपने शपथग्रहण से नए विवाद को जन्म दे दिया। दरअसल, ओवैसी ने शपथ लेने के आखिर में फलस्तीन के समर्थन में नारा लगाया। इसे लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने विरोध दर्ज कराया। बाद में सभापति ने इसे रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया।
ओवैसी ने इस बयान को लेकर बाद में पत्रकारों से कहा, "जो मैंने कहा वो आपके सामने है। सब बोल रहे हैं। क्या नहीं बोले। ये किसके खिलाफ है आखिर। बताइए संविधान का कौन सा प्रोविजन है। जो लोग विरोध करते हैं, उनका काम ही वही है। छोड़िए, अब क्या कर सकते हैं।"