फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hindon Airport: Fly to Chennai today and Jammu from tomorrow

Hindon Airport : आज चेन्नई और कल से जम्मू के लिए भरें उड़ान, 30 मार्च को भुवनेश्वर की फ्लाइट प्रस्तावित

Sat, 22 Mar 2025 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 02:23 AM IST
सार

एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पूर्व में जम्मू की फ्लाइट 22 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार को फ्लाइट न होने की वजह से यह उड़ान अब रविवार से शुरू होगी। वहीं, चेन्नई के लिए शनिवार से उड़ान शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
Hindon Airport: Fly to Chennai today and Jammu from tomorrow
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

हिंडन एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए 22 मार्च शनिवार से और जम्मू के लिए 23 मार्च रविवार से उड़ान शुरू होगी। जम्मू के लिए शनिवार को उड़ान न होने के कारण एयरलाइंस कंपनी ने इसकी तारीख बदल दी है। 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान प्रस्तावित है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि पूर्व में जम्मू की फ्लाइट 22 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार को फ्लाइट न होने की वजह से यह उड़ान अब रविवार से शुरू होगी। वहीं, चेन्नई के लिए शनिवार से उड़ान शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Ghaziabad: 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटती रही कोलकाता की फ्लाइट, हिंडन एयरपोर्ट पर होनी थी लैंड
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 5:25 पर चेन्नई से उड़ान भरेगी और सुबह 8:30 पर हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यही विमान फिर हिंडन एयरपोर्ट से 9:30 बजे उड़ान भरेगी और चेन्नई एयरपोर्ट पर दोपहर 12:30 पर लैंड करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह 180 सीटर विमान है । इसमें शनिवार के लिए 70 फीसदी से अधिक सीटें बुक है। हिंडन से चेन्नई तक का किराया 05 से 12 हजार तक के बीच है।


रविवार से जम्मू के लिए शुरू होगी उड़ान
एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही 180 सीटर विमान जम्मू के लिए रविवार 23 मार्च से उड़ान भरेगा। जम्मू से कटरा की दूरी महज एक घंटे की है। एक मार्च से ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से गोवा, कोलकाता, बंगलूरू और फिर मुंबई के लिए कई फ्लाइट शुरू की गई हैं। जिसके बाद अब लोगों को जम्मू, चेन्नई और भुवनेश्वर की फ्लाइट का इंतजार है। एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि जम्मू की 180 सीटर विमान में 60 फीसदी से अधिक की बुकिंग हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir : जम्मू से हिंडन के लिए उड़ान 23 मार्च से, शनिवार को छोड़कर हर रोज मिलेगी फ्लाइट

मां वैष्णो देवी जाने वाले लोगों की भीड़ हमेशा रहती है। अब जो लोग ट्रेन की भीड़ से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प शुरू किया जा रहा है। हिंडन से जम्मू की फ्लाइट सुबह 9:45 हिंडन से शुरू होगी, जो जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 11:20 पर पहुंचाएगी। जम्मू से हिंडन की फ्लाइट दोपहर 1 बजे की होगी, जो हिंडन 2:30 पर पहुंचाएगी। हिंडन से जम्मू की फ्लाइट शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed