{"_id":"6ad23eaa443f8aaa3a0934d6","slug":"high-tech-monitoring-of-pollution-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159540-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में प्रदूषण पर हाईटेक निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में प्रदूषण पर हाईटेक निगरानी
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने वालों पर कैमरों से नजर रखेगा डीपीसीसी, 9 करोड़ का टेंडर जारी
हॉटस्पॉट की होगी पहचान, उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए विभागों में होगा तालमेल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखने और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर जल्द कार्रवाई के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) शहरभर में वीडियो निगरानी और प्रदूषण निगरानी व्यवस्था तैयार करेगी। इसके लिए समिति ने करीब नौ करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत कैमरे लगाने और उन्हें प्रदूषण निगरानी व्यवस्था से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस प्रणाली में एआई आधारित निगरानी की भी व्यवस्था होगी, जिससे प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान करने और संबंधित विभागों के बीच तालमेल बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।परियोजना में ऐसे कैमरे खरीदे जाएंगे, जिनमें कम से कम पांच मेगापिक्सल की तस्वीर लेने की क्षमता होगी। कैमरे में 40 गुना से अधिक ऑप्टिकल जूम और अंधेरे में निगरानी के लिए इन्फ्रारेड सुविधा भी होगी। सीसीटीवी प्रणाली के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंसी या मानकीकरण, परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन प्रयोगशाला से सुरक्षा परीक्षण प्रमाणपत्र लेना भी जरूरी होगा। डीपीसीसी ने शहर में 13 नए निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित किए हैं। इसके साथ ही शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम के आईटी पार्क में एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र भी शुरू किया गया है।
पांच नवंबर को खुलेंगी बोलियां
टेंडर के लिए 21 अक्तूबर को शास्त्री पार्क स्थित डीपीसीसी के सम्मेलन कक्ष में बैठक होगी। इसमें इच्छुक कंपनियां निविदा से जुड़ी शर्तों पर चर्चा कर सकेंगी। बोलियां पांच नवंबर को खोली जाएंगी। चयनित कंपनी को पूरी प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, जांच और उसे चालू करने के साथ मौजूदा निगरानी व्यवस्था से जोड़ने का काम करना होगा। साइट तैयार घोषित होने के 10 दिनों के भीतर स्थापना, जांच और प्रणाली चालू करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। टेंडर में तीन साल की वारंटी का प्रावधान है। बिल ऑनलाइन जमा करने और सामान की स्वीकृति का प्रमाणपत्र जारी होने के 45 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।