फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High security cells will be built in Tihar Jail

Delhi: तिहाड़ जेल में बनेंगे हाई सिक्योरिटी सेल, कैदियों की अधिक संख्या होने से निगरानी में आ रही दिक्कत

Tue, 09 May 2023 01:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 May 2023 01:43 AM IST
सार

तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी सेल पर दबाव कम करने के लिए तीन नए हाई सिक्योरिटी सेल बनाए जाऐंगे। बताया जा रहा है कि मौजूदा सेल में ज्यादा कैदी होने से उनपर निगरानी रखने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
High security cells will be built in Tihar Jail
तिहाड़ जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी सेल पर दबाव कम करने के लिए तीन नए हाई सिक्योरिटी सेल बनाए जाऐंगे। बताया जा रहा है कि मौजूदा सेल में ज्यादा कैदी होने से उनपर निगरानी रखने में दिक्कत आ रही है। नए सेल में बीस से कम कैदी रखने पर विचार चल रहा है, ताकि उनकी निगरानी सही ढंग से हो सके। जेल प्रशासन की शुरुआती जांच में पता चला है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में जेलकर्मियों की लापरवाही के साथ साथ हाई सिक्योरिटी सेल में ज्यादा कैदियों के बंद होने की बात भी सामने आई है। 

विज्ञापन

 

तिहाड़ जेल संख्या आठ नौ में सबसे बड़ा हाई सिक्योरिटी सेल है और यह जेल दो मंजिला है। टिल्लू की हत्या के दौरान यहां करीब 40 कैदी बंद थे। टिल्लू की हत्या के बाद यहां से कुछ कैदियों को दूसरे सेल में भेजा गया है। अब यहां करीब 30 कैदी बंद हैं। जेल प्रशासन इसकी संख्या घटाकर 20 करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed