फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   high-end toilet as Five star hotels in Delhi

फाइव स्टार होटलों जैसे दिल्ली में होंगे हाई एंड टॉयलेट

Sat, 27 Feb 2016 11:30 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
high-end toilet as Five star hotels in Delhi

प्रधानमंत्री की पहल पर चल रहे स्वच्छ भारत अभियान को चार चांद लगाने की दिशा में दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक ऐसी योजना को अंजाम देने का निर्णय लिया है जिसके चलते विदेशों में राजधानी छवि सुधरेगी।

विज्ञापन


वह अपने इलाके में गंदगी की समस्या के समाधान के लिए हाई एंड टॉयलेट बनाएगी। खास बात यह है कि टॉयलेट ब्लॉक बनाने में उसे एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, उसे इन टॉयलेट ब्लॉक का रखरखाव भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने हाई एंड टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया है। यह टॉयलेट फाइव स्टार होटलों के टॉयलेट जैसे होंगे। उनके अंदर एसी लगा होगा और बड़े-बड़े शीशे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर भी हाई एंड टॉयलेट बनाने की ओर कदम बढ़ाया है

high-end toilet as Five star hotels in Delhi

उनमें यूरिनल के पॉट सेंसर वाले लगाए जाएंगे। बाहर से यह टॉयलेट जैसे नहीं लगेंगे। नगर निगम हाई एंड टॉयलेट अपनी सड़कों और अन्य क्षेत्रों में ही नहीं बनाएगी, बल्कि उसने पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर भी हाई एंड टॉयलेट बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने उसको हरी झंडी दे दी है।


नगर निगम के मुताबिक, उसने अपने चारों जोन में महत्वपूर्ण सड़कों, मार्केट और उन स्थानों पर हाई एंड टॉयलेट बनाएगी जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। उसने ऐसे स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं।

शुरुआत में 94 स्थानों पर हाई एंड टॉयलेट बनाए जाएंगे। ये टॉयलेट बनाने में उसके ऊपर एक रुपये का भी आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। वह डिजाइन, बनाओ, चलाओ और सौंपो (डीबीओटी) के आधार पर हाई एंड टॉयलेट का निर्माण कराएगी।

हाई एंड टॉयलेट पर विज्ञापन लगवाने का अधिकार दिया जाएगा

high-end toilet as Five star hotels in Delhi

संबंधित कंपनी को हाई एंड टॉयलेट पर विज्ञापन लगवाने का अधिकार दिया जाएगा। कंपनी सात साल तक हाई एंड टॉयलेट चलाएंगी और रखरखाव भी खुद करेंगी।


इसके बाद नगर निगम इन टॉयलेट को चलाने के लिए कंपनी को सौंप सकेंगी। इसके लिए किसी एक कंपनी के साथ अनुबंध नहीं कर रही है। इस संबंध में वह टेंडर प्रक्रिया अपनाएंगी।

हाई एंड टॉयलेट विदेशों में बनाए जाते हैं। इनके बन जाने से दिल्ली की तस्वीर बदलेगी और गंदगी की समस्या का समाधान होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इनमें 24 घंटे सफाई कर्मचारी तैनात रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed