फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court seeks delhi government reply on advertisement that shows 59 women IQ score

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब, महिलाओं के आईक्यू अंक से कैसे हो सकती है उनकी पहचान

Wed, 06 Nov 2019 03:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
High Court seeks delhi government reply on advertisement that shows 59 women IQ score
delhi high court - फोटो : PTI

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार से एक विज्ञापन में छपी जानकारी को लेकर जवाब मांगा है। दरअसल दिल्ली सरकार ने अपने एक विज्ञापन में शहर के आशा किरण गृह में रह रहीं मानसिक रूप से कमजोर 59 महिलाओं के आईक्यू अंक और तस्वीर जारी किए थे। इसके खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने सरकार से ये भी सवाल किया कि अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन में महिलाओं के बौद्धिक स्तर (आईक्यू) के अंकों को दर्शाने का उनका क्या मकसद है।
विज्ञापन


इस पर दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील संजय घोष ने अदालत को बताया कि इस विज्ञापन का मकसद महिलाओं को उनके परिवारों से मिलाने का था।

इस पर अदालत ने हैरानी जताते हुए सवाल किया, 'विज्ञापन में महिलाओं की तस्वीर की बात तो समझी जा सकती है जिससे परिवार वाले उनकी पहचान कर लेंगे, लेकिन आईक्यू से पहचान का क्या रिश्ता है, उसे क्यों जारी किया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को नोटिस जारी कर एनजीओ 'प्रहरी सहयोग एसोसिएशन' की याचिका पर जवाब दायर करने का निर्देश दिया है। एनजीओ ने अपनी याचिका में कहा है कि महिलाओं की तस्वीरें और आईक्यू अंक जारी करना 'भेदभाव' के दायरे में आता है।

यह जनहित याचिका वकील गौरव कुमार बंसल के जरिए दायर की गई है। इसमें इस बात का भी उल्लेख है कि उक्त विज्ञापन दिव्यांग व्यक्ति अधिकार कानून के प्रावधानों और दिव्यांग व्यक्ति अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की संधि का उल्लंघन करता है, जिनमें ऐसे व्यक्तियों की पहचान उजागर करने पर रोक है।

गौरव बंसल ने तो ये भी कहा कि सरकार का ये विज्ञापन 59 महिलाओं की निजता और गरिमा का भी उल्लंघन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed