{"_id":"5d26fc5a8ebc3e6cbb2a4de0","slug":"high-court-issues-notice-to-mp-hans-raj-hans-and-ec-against-petition-filed-by-rajesh-lilothia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद हंसराज हंस और चुनाव आयोग को अदालत ने भेजा नोटिस, मांगे नामांकन में दी जानकारी के रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद हंसराज हंस और चुनाव आयोग को अदालत ने भेजा नोटिस, मांगे नामांकन में दी जानकारी के रिकॉर्ड
Thu, 11 Jul 2019 02:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
हंस राज हंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भाजपा सांसद हंसराज हंस के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान भाजपा सांसद और चुनाव आयोग को अदालत की तरफ से नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही अदालत ने लोकसभा चुनावों में नामांकन के दौरान हंसराज हंस द्वारा दी गई सभी जानकारियों के रिकॉर्ड देने को लेकर चुनाव आयोग को निर्देश दिया है। याचिका में कहा गया है कि हंसराज ने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी की आय, ढाई करोड़ की देनदारी व अपनी शिक्षा के संबंध में झूठी जानकारी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि गायक हंसराज हंस उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। चुनाव में हंस की जीत के बाद उनके खिलाफ खड़े कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया द्वारा याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में हंसराज हंस पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नामांकन पत्र में गलत जानकारियां दीं थीं।
विज्ञापन
हंस पर आरोप है कि उन्होंने अपनी शिक्षा को लेकर जो घोषणा की है, वह भी झूठ है। उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी पत्नी की आय और उनपर 2.5 करोड़ के कर्ज की भी झूठी घोषणा की है।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने गुरुवार को नोटिस जारी कर चुनाव आयोग से रिपोर्ट मांगी है, साथ ही उनके चुनाव संबंधी दस्तावेज व रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। यह याचिका कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश लिलौठिया ने दायर की है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख तय की गई है।