फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High court issues notice against kejriwal and five other aap leaders, jethmalani will defend kejriwal case

CM केजरीवाल का केस लड़ेंगे राम जेठमलानी

Tue, 22 Dec 2015 05:23 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
High court issues notice against kejriwal and five other aap leaders, jethmalani will defend kejriwal case

डीडीसीए में भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को केजरीवाल व 6 अन्य आप नेताओं के खिलाफ जो मानहानि का केस दायर किया था, उसी संबंध में मंगलवार को हाईकोर्ट ने इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इन नेताओं को अदालत ने तीन हफ्ते का वक्त दिया है। इस केस की अगली सुनवाई 5 फरवरी को होनी है।
विज्ञापन


वहीं आप नेता एचएस फूल्का ने कहा कि कीर्ती आजाद और बिशन सिंह बेदी इस मामले को उजागर करने वालों में प्रमुख रहे हैं, इन्हें केस में शामिल किए बिना कोई भी जांच पूरी होने वाली नहीं है। केजरीवाल के अलावा जिन आप नेताओं के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया है उनमें शामिल हैं- कुमार विश्वास, आशुतोष, दीपक बाजपयी, संजय सिंह, राघव चड्ढा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठमलानी बिना पैसे लिए लड़ेंगे केजरीवाल का केस

High court issues notice against kejriwal and five other aap leaders, jethmalani will defend kejriwal case

गौरतलब है कि एक तरफ तो डीडीसीए मामले में भाजपा के ही सांसद कीर्ती आजाद अरुण जेटली के लिए मुसीबत बने हुए थे और अब राम जेठमलानी ने उनके खिलाफ स्वर मुखर कर दिए हैं। यही नहीं वो केजरीवाल की तरफ से केस भी लड़ेंगे।

बता दें कि राम जेठमलानी ने खुद बताया कि जब उन्हें केजरीवाल ने केस लड़ने के लिए संपर्क किया तो वो इसके लिए तैयार हो गए। इस केस के लिए जेठमलानी एक पैसा भी नहीं ले रहे हैं।

बता दें कि जेटली राज्यसभा सदस्य हैं और अभी बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। 2014 चुनाव से पहले जेठमलानी ने मोदी को पीएम बनने के लिए अपना समर्थन दिया था। लेकिन ब्लैकमनी पर सरकार की नाकामी के बाद से वो सरकार के विरोध में हैं। वो बीजेपी से जुड़े रहे हैं लेकिन 2013 में उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed