फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Herbs in the air leaving the block swine flu

हवा में जड़ी बूटियां छोड़कर रोकेंगे स्वाइन फ्लू

Mon, 02 Mar 2015 01:18 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
Herbs in the air leaving the block swine flu

महामारी का रूप लेते जा रहे स्वाइन फ्लू से बचाव अब कृष थ्री फिल्म की तर्ज पर किया जाएगा। हवा के जरिए जड़ी-बूटियों को वायुमंडल में फैलाया जाएगा। इससे स्वाइन फ्लू का वायरस निष्क्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन


सामाजिक संगठनों और आयुर्वेदाचार्यों-हकीमों द्वारा इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अफसरों ने इसेे मौन स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोगों ने होलिका दहन में कपूर और इलायची डालने का निर्णय लिया है। सोशल साइट पर इसका जोर शोर से प्रचार चल रहा है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इससे डरे लोग सामान्य फ्लू और वायरल बुखार को ही स्वाइन फ्लू समझने लगे हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों में लोगों की भीड़ लगी है। विशेषज्ञ चिंतित हैं कि इस संक्रमण को कैसे रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोग द्वारा स्वाइन फ्लू के वायरस को निष्क्रिय करने वाले पदार्थ हवा में छोड़े जाएंगे। लोगों से घरों में रोजाना गुगल और कपूर जलाने का आग्रह किया जा रहा है।


इसके साथ ही होलिका दहन में सभी से सौ-सौ ग्राम कपूर और इलायची डालने को कहा गया है। इससे हवा को रोगाणु मुक्त करने में मदद मिलेगी। होली के दिन पानी में कपूर डालने का अनुरोध किया जा रहा है। सोशल साइट पर इसकी अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed