{"_id":"5dc3a1588ebc3e5b314ce004","slug":"heavy-snowfall-in-jammu-and-kashmir-himachal-pradesh-and-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर में ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं ठप
Thu, 07 Nov 2019 10:58 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। इन राज्यों में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां यातायात में लोगों को दिक्कत आ रही है वहीं श्रीनगर में यातायात और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने की घोषणा के बाद पर्वतीय इलाकों में बुधवार को पहली बार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी हुई।
मौसम विभाग ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जताई थी। ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बुधवार सुबह ही बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस बीच गुलमर्ग में आज लगभग 150 पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। बुधवार तड़के सुबह से ही जहां एक ओर श्रीनगर के साथ- साथ घाटी के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
वहीं, गुलमर्ग के साथ-साथ अन्य ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिला और लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। गुलमर्ग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग माइनस 0.6 माइनस 2.2
पहलगाम 6.5 4.5
श्रीनगर 10.5 5.4
लेह 12.5 माइनस 3.6
जम्मू 26.8 17.7
कटड़ा 21.6 15.2
बनिहाल 17.4 7.2

हिमाचल में आज बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट
हिमाचल में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बता दें कि हिमाचल में गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई थी। खराब मौसम में इन्वेस्टर मीट प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, सीएम जयराम और उपायुक्त कांगड़ा बारिश के देवता इंद्रूनाग की पूजा कर चुके हैं।
उधर, बुधवार को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में सुबह धूप खिली रही लेकिन शाम को फिर मौसम खराब हुआ और बर्फबारी हुई। हालांकि, बुधवार को अलर्ट के बीच प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। जिला लाहौल-स्पीति प्रशासन के अलर्ट के बाद भी दोपहर बाद तक दोनों ओर से वाहन दौड़ते रहे। बुधवार को रोहतांग दर्रा से करीब ढाई सौ वाहन आरपार हुए।
मनाली से 76, कोकसर से 170 वाहन भेजे गए। इनमें तेल से भरे टैंकर, राशन के ट्रक और टैक्सियों में सफर करने वाले यात्री तथा निजी वाहन शामिल हैं। एचआरटीसी केलांग डिपो की बस भी रोहतांग के पार हुई।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 7.6, सुंदरनगर 8.4, भूंतर 6.6, कल्पा 1.2, धर्मशाला 14.4, ऊना 12.0, नाहन 16.4, केलांग 0.2, पालमपुर 9.5, सोलन 7.5, मनाली 2.8, कांगड़ा 11.8, मंडी 11.0, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 12.8, चंबा 10.4, डलहौजी 6.0 और कुफरी 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 18.2, सुंदरनगर 26.7, भूंतर 24.1, कल्पा 16.0, धर्मशाला 20.4, ऊना 30.2, नाहन 25.7, सोलन 24.0, कांगड़ा 26.3, बिलासपुर 28.0, हमीरपुर 27.8, चंबा 23.6, डलहौजी 11.1 और केलांग 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बारिश में बढ़ी ठंड, गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। वहीं मैदान में बूंदाबांदी और पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड में भी इजाफा हुआ है।
गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी कोहरा छाया हुआ है।
वहीं निचले इलाकों में रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी की है।