फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain lashes in parts of delhi ncr, water logging creates traffic on roads

दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव, पानी में डूबी बस से 30 यात्रियों को बचाया

Sat, 01 Sep 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
heavy rain lashes in parts of delhi ncr, water logging creates traffic on roads

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही हो रही तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस से निजात दिलायी वहीं पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने आज पूरे दिन ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण सड़कों पर जो जलजमाव हुआ है उसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गया है।
विज्ञापन


कई घंटों से हो रही बारिश इतनी तेज थी कि कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी लग गया है। बारिश की वजह से आईटीओ पर लंबा जाम लग गया है। वहीं केंद्रीय सचिवालय जैसे इलाके में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की बारिश में रिंग रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास जलजमाव के कारण 30 यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस पानी में फंस गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

इन इलाकों में हुआ जलभराव
राजधानी में जिन जगहों पर भयंकर जलभराव हुआ है उनमें जंगपुरा, आईटीओ, रिंगरोड, यमुना बाजार, मिंटो रोड पर स्थित सिविक सेटंर के पास, सिविल लाइन्स, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, मोती बाग, आकरके पुरम प्रमुख हैं। इन इलाकों में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 



बीते दिनों बारिश से गुरुग्राम बन गया था 'गुरुजाम', 145 एमएम हुई बारिश

heavy rain lashes in parts of delhi ncr, water logging creates traffic on roads

गुरुग्राम में सोमवार रात करीब तीन बजे से पांच घंटे तक लगातार चली बारिश से शहर जलमग्न हो गया। पांच घंटे में 132 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को दिन भर मेें यह आंकड़ा 145 मिमी. तक पहुंच गया।

शाम के बाद भी रिमझिम बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दस वर्षो में यह सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले 2008 मेें एक ही दिन में 162 मिमी. पानी बरसा था। अगले दिनों मेें और बारिश की संभावना देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करने के साथ ही कर्मचारियों को छुट्टी टालने को कहा है।

शहर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। सभी सड़कों और इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। हीरो होंडा चौक समेत प्रमुख अंडरपास में वाहन डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला जा सका, वहीं सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने अंडरपास में वाहनों का प्रवेश बंद कर पंप से पानी निकलवाया।

बारिश के दौरान एक्सप्रेस-वे पर 20 किमी लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी निकासी का इंतजाम न होने के चलते पुराने गुरुग्राम के अलावा नए शहर में सड़कें जलमग्न हो गईं।

औद्योगिक क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में स्थित फैक्ट्रियों और घरों में पानी घुस गया। पूरे शहर में जाम की स्थिति बन गई। सुबह ऑटो, कैब और सार्वजनिक वाहनों की सेवाएं बंद रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

कई स्कूलों में छुट्टी रही
शहर में लगातार बारिश को देखते हुए बच्चों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-45, लॉटस इंटरनेशनल स्कूल समेत दो दर्जन से अधिक स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी।

इतनी अधिक बारिश का अनुमान नहीं था। बारिश अधिक होने के साथ ही प्रशासन ने सभी महकमों को अलर्ट कर दिया था। निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमें सड़क पर थीं। ट्रैफिक जरूर धीमा रहा, लेकिन महाजाम की स्थिति नहीं हुई है। मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी टालने के लिए कहा गया है।-विनय प्रताप, उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed