फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain and storm in Greater Noida caused trees to fall power outage and traffic jam

ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही: कई जगह गिरे पेड़ और बिजली के पोल, यातायात और बिजली व्यवस्था चरमराई

Sun, 01 Jun 2025 07:13 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश से पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे यातायात ठप हो गया बारिश ने मौसम सुहावना किया, लेकिन जलभराव और बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Heavy rain and storm in Greater Noida caused trees to fall power outage and traffic jam
आंधी-बारिश में गिर पेड़ और बिजली के पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक नगरी में रविवार शाम को आई तेज आंधी और उसके बाद हुई तेज बारिश ने ग्रेटर नोएडा शहर की रफ्तार थाम दी। शहर के कई प्रमुख चौराहों, सेक्टरों और रिहायशी सोसाइटियों में पेड़ और उनकी टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आंधी के कारण कई जगह बिजली के पोल भी धराशायी हो गए।

विज्ञापन


ग्रैंड वेनिस मॉल के पास एक ऑटो पर पेड़ गिर गया, जिससे ऑटो चालक चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। तेज आंधी के कारण कई इलाकों में सड़क पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। सिग्मा, बीटा, अल्फा सेक्टरों में सबसे ज्यादा पेड़ों के गिरने की सूचना मिली। प्राधिकरण की टीम सड़कों से पेड़ों को हटाने में जुटी रही। बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायल का ऑटो तो मिला लेकिन चालक नहीं मिला। स्थानीय लोगों से चालक के बारे में जानकारी की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
बिजली के खंभे टूटे, घंटे भर बिजली रही गुल
शाम की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। वहीं दूसरी ओर तेज आंधी ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। सम्राट मिहिर भोज पार्क के पास दो स्ट्रीट पोल आंधी में टूट गए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पोल को हटाया। शाम पांच बजे से करीब साढ़े छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। निवासी विकास का आरोप है कि ढीले खंभों और कमजोर पेड़ों की समय रहते जांच न होने के कारण हादसे होते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को चाहिए कि वह नियमित रूप से निरीक्षण करे और कमजोर पेड़ों, झुके खंभों को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
आंधी और बारिश के बाद जगह-जगह जाम लग गया। बिजली कटौती से सिग्नल बंद होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मुख्य चौराहों जैसे परी चौक, नॉलेज पार्क और गामा चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसान चौक, एक मूर्ति चौक, बिसरख गोल चक्कर के पास जाम लगा। यातायात पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बारिश बनी राहत और आफत भी
आंधी के बाद हुई आधे घंटे की तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम खुशनुमा होने के बाद लोग परिवार के साथ होटल, रेस्टोरेंट और पार्कों की ओर उमड़ पड़े। रविवार होने के कारण मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई। 


पार्कों में बच्चों के साथ परिवारों की संख्या बढ़ी, लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रही। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed