फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy rain and storm in Delhi Meteorological Department issued an orange alert

Alert: दिन भर गर्मी ने किया परेशान, शाम को हुई बारिश से मिली राहत; कल के लिए IMD का अलर्ट

Thu, 29 May 2025 09:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 29 May 2025 09:09 PM IST
सार

गुरुवार को पूरे दिन दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी ने परेशान किया। लोगों को खासी चुभन भरी गर्मी महसूस हुई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। 

विज्ञापन
heavy rain and storm in Delhi Meteorological Department issued an orange alert
दिल्ली-एनसीआर में शाम को हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम को अचानक से मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिला में सायं 5:30 से लेकर 7:30 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान तेज हवाएं 40-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

विज्ञापन

कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित
बारिश ने लोगों को सुकून तो दिया, लेकिन कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। लोगों ने दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 30 मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया और 2 जून को बारिश की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 39.2, पालम में 38.9 और लोधी रोड में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 27.6, पालम में 28.1 और आया नगर में 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।

एक सप्ताह से मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने के चलते वायु गुणवत्ता एक सप्ताह से मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 दर्ज किया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 20 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से कुछ दिनों तक और राहत मिलने की उम्मीद है। 

गुरुवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। वहीं, शनिवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। इसके अलावा रविवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। 

सीपीसीबी का पूर्वानुमान, रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 154 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद और नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 135 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा में 145 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed