फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave warning in Delhi-NCR and mercury will remain between 40-42 degrees

अप्रैल में ही जून जैसे हालात: दिल्ली-NCR में लू की चेतावनी, पारा +40 °C के पार, तपती गर्मी से राहत दे रही छतरी

Tue, 08 Apr 2025 10:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 15 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी है।

विज्ञापन
Heat wave warning in Delhi-NCR and mercury will remain between 40-42 degrees
कर्तव्य पथ पर छतरी लेकर घूमते पर्यटक। - फोटो : फोटो - जी पाल

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी कर दी है। अप्रैल के महीने में ही इस बार जून जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली से सटे लगभग 15 जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


40 के पार पहुंचा पारा
बीते सोमवार को इस सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 40 के पार चला गया। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिन भर लू चलेगी। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सीजन का सबसे गर्म दिन रहा 7 अप्रैल
तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण यह इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। बीते साल अप्रैल में सबसे अधिक तापमान 27 अप्रैल को 40.5 और वर्ष 2023 में 18 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 2009 में 30 अप्रैल को और 2022 में 29 अप्रैल को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Fire: पारा चढ़ा तो बढ़ीं आग लगने की घटनाएं... 6 दिन में आग की 824 कॉल मिलीं, दमकल विभाग अलर्ट

तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1941 में 29 अप्रैल का है, जब तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.2 व 5 अप्रैल को 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को इस मौसम की पहली लू चली। लू की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान 40 या उससे अधिक हो और सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक हो।

ऐसा देखा गया है कि अप्रैल के अंत में ही तापमान में बढ़ोतरी होती है लेकिन इस साल शुरुआत में ही गर्मी झुलसा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को भी तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने और लू चलने की भविष्यवाणी की है।

आज से बन रहा एक पश्चिमी विक्षोभ
वहीं आठ अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में दस्तक दे रहा है, इसका असर 9 से 11 अप्रैल तक रहेगा। इस कारण से दस अप्रैल को आंशिक बादल छाने की संभावना है। जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट ही होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान : 40.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 20.2 डिग्री सेल्सियस
8 अप्रैल को सूर्यास्त शाम 6:43 मिनट
9 अप्रैल को सूर्योदय : सुबह 6:02 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed