फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat wave continues in Delhi NCR Temperatures cross 45 degrees

दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर जारी: पारा 45 डिग्री के पार, दो दिन लू का रेड अलर्ट; जानें कब से मिलेगी राहत

Wed, 11 Jun 2025 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 10:34 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को लोग गर्मी से हलकान दिखे। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
Heat wave continues in Delhi NCR Temperatures cross 45 degrees
भीषण गर्मी का कहर

विस्तार

राजधानी में आसमान से बरस रही आग के आगे कूलर-एसी तक फेल हो रहे हैं। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में सुकून। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तपिश से राहत के आसार नहीं जताए हैं। यानी 11 और 12 जून को लू का रेड अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

बुधवार को लोग गर्मी से हलकान दिखे। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.8 के कम डिग्री दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 31 फीसदी रहा। बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी, जो गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 44.5, रिज में 43.6 और लोधी रोड में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 26.4, पालम में 29.0 और आया नगर में 27.7 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां से दरिंदगी: सोते समय पड़ोसी ने लूटी अस्मत...दोबारा परिवार के सामने हुई बर्बरता, आए कई टांके

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed