{"_id":"5ce5dd8cbdec22077268a684","slug":"heat-stroke-patients-increase-alert-in-hospitals-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" लू के मरीज बढ़े, अस्पतालों में अलर्ट, एक सप्ताह में 40 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के मरीज बढ़े, अस्पतालों में अलर्ट, एक सप्ताह में 40 फीसदी का इजाफा
Thu, 23 May 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 23 May 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
उमस और तेज धूप में लोग दिखे परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी का असर अब दिल्ली के अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल तक इन मरीजों की खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है। जहां लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे डायरिया और डीहाइड्रेशन की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों के परिजनों को सलाह दी है कि हो सके तो बोतल से दूध न पिलाएं, क्योंकि बढ़ते तापमान में बोतल का दूध जल्द खराब हो जाता है, जिससे डायरिया का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो पिछले एक सप्ताह के दौरान अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगभग 40 प्रतिशत की अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक बुखार, उल्टी, डायरिया और पेट के अन्य संक्रमण के साथ गर्मी जनित संक्रामक रोगों के मरीज खासी तादाद में देखे जा रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर के मुताबिक अगर मौसम का मिजाज इस कदर आगे के कुछ दिनों में कायम रहा तो अस्पतालों में मरीजों की और भी ज्यादा भीड़ बढ़ सकती है। वहीं सीमित संसाधनों में मरीजों के उपचार में अस्पताल प्रशासनों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हर दिन 250 मरीज पहुंच रहे अस्पताल
चाचा नेहरू अस्पताल में ही इन दिनों अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना करीब 250 पीड़ित बच्चे इलाज को पहुंच रहे हैं। इनके अलावा जीटीबी, लोकनायक, सफदरजंग, एम्स जैसे अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक के अलावा छोटे बच्चे डायरिया-डीहाइड्रेशन से पीड़ित होकर आ रहे हैं। मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि इन दिनों गर्म हवाओं से बचकर रहने में ही भलाई है। बाहर से घर जाने के बाद अच्छे तरह से मुंह, कान और गला साफ करना चाहिए। घर के बाहर निकलते वक्त शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा कवर होना चाहिए। आंखों पर गहरे रंग का चश्मा जरूर हो। हर 15 से 20 मिनट में पानी पीना चाहिए, फलों का सेवन ज्यादा और मिर्च मसाले युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन