{"_id":"6aa562839daa3259900f7a66","slug":"heat-persists-rain-likely-between-september-14-and-16-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-154668-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गर्मी बरकरार, 14 से 16 सितंबर के बीच बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गर्मी बरकरार, 14 से 16 सितंबर के बीच बारिश के आसार
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज, आज से तापमान में गिरावट के संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सितंबर की गर्मी और उमस से लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 14 से 16 सितंबर के बीच राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होने का अनुमान है।
शनिवार को सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 10 सितंबर को 36.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद दिनभर गर्मी और उमस बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून ट्रफ के दिल्ली के करीब आने की संभावना है। इससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 18 सितंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है, जो मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है।