फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heart shifted from indore to gurugram through green corridor

मरते हुए 18 साल के दीपक ने 3 शहरों के 4 लोगों की बचाई जिंदगी

Fri, 29 Apr 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 10:01 AM IST
सार

  • चार्टेड प्लेन से हृदय इंदौर से दिल्ली होते हुए गुरुग्राम पहुंचा 
  • इंदौर से चार्टेड प्लेन से हृदय वाया दिल्ली गुरुग्राम पहुंचा
  • हृदय गुरुग्राम के मेदांता और लिवर आईएलबीएस में प्रत्यारोपित
  • जेट एयरवेज के विमान से लिवर लाया गया

विज्ञापन
heart shifted from indore to gurugram through green corridor
मरते दीपक ने तीन शहरों के चार लोगों को दी ज‌िंदगी

विस्तार

इंदौर में ब्रेन डेड 18 साल के मरीज दीपक का हृदय और लिवर दिल्ली लाया गया। हृदय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में प्रत्यारोपित किया गया जबकि लिवर दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया।

विज्ञापन


दोनों अस्पतालों तक अंग को पहुंचाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से वीडियाग्राफी भी कराई गई है। ग्रीन कॉरिडोर में आने वाले वाहनों को उनके घर पर चालान भेजने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ब्रेन डेड मरीज के हृदय को बृहस्पतिवार दोपहर 1.15 बजे चार्टेड प्लेन से दिल्ली लाया गया। इसके बाद हृदय को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें ‌ क‌ि दीपक इंदौर का एक अखबार बेचने वाला था ‌ज‌िससिकी दोनों क‌िड‌नियां इंदौर के दो मरीजों को लगाई गईं वहीं हृदय और ल‌िवर द‌िल्ली व गुरुग्राम के दो मरीजों को लगाए गए। इस तरह 18 साल के नवयुवक ने मरते हुए भी चार जानें बचा लीं।

ब्रेन डेड म‌रीज का लिवर विमान से आया दिल्ली

heart shifted from indore to gurugram through green corridor

दिल्ली एयरपोर्ट से अस्पताल तक की 10.5 किलोमीटर की दूरी साढ़े आठ मिनट में तय की गई। उसी ब्रेन डेड मरीज का लिवर जेट एयरवेज की विमान से दिल्ली लाया गया। इसके बाद लिवर को आईएलबीएस अस्पताल ले जाया गया।

आईएलबीएस के लिवर प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञ डॉ.विनेयन्द्र पामेचा ने बताया कि नेशनल ऑर्गन टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (नोटो) से इसकी सूचना मिली थी।

इसके बाद टीम इंदौर गई। लिवर दिल्ली के ही एक 55 वर्षीय किसान को प्रत्यारोपित किया गया। दोपहर करीब दो बजे प्रत्यारोपण शुरु हुअ। सर्जरी करीब नौ घंटे चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed