{"_id":"61d355b14210b00a8b459ef7","slug":"health-workers-appeal-vaccine-is-not-expire-government-extended-expiry-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई केंद्रों पर देखने को मिली भ्रांति: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की अपील, खराब नहीं है टीका, सरकार ने बढ़ा दी है एक्सपायरी डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई केंद्रों पर देखने को मिली भ्रांति: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की अपील, खराब नहीं है टीका, सरकार ने बढ़ा दी है एक्सपायरी डेट
Tue, 04 Jan 2022 01:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:29 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वर्तमान में कोविशील्ड और कोवाक्सिन कोई भी एक्सपायरी नहीं है। सभी को 12 माह तक मान्य किया गया है। इस बारे में सभी वैज्ञानिक तथ्यों को देखते हुए फैसला लिया गया था और निर्देश भी करीब दो महीने पहले जारी हुए।
विज्ञापन
टीकाकरण से पहले स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन की एक्सपायरी डेट को लेकर लोगों में भ्रामक जानकारी है। सोमवार को जब दिल्ली में 15 से 18 वर्ष के बीच आयु वालों का टीकाकरण शुरू हुआ तो कुछ केंद्रों पर इसे लेकर अभिभावकों के बीच बहस भी हुई लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वैक्सीन एक्सपायरी नहीं है। सरकार ने इसकी डेट एक वर्ष तक आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
दरअसल पिछले वर्ष 16 जनवरी से जब देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू हुआ तो उस दौरान वैक्सीन की एक शीशी चार घंटे तक मान्य थी। कोवाक्सिन की एक शीशी में 20 और कोविशील्ड की शीशी में 10 खुराक होती हैं जिन्हें चार घंटे तक खर्च करना जरूरी था लेकिन समय के साथ वैज्ञानिक अध्ययन सामने आते गए और फिर इन वैक्सीन की एक्सपायरी डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि वर्तमान में कोविशील्ड और कोवाक्सिन कोई भी एक्सपायरी नहीं है। सभी को 12 माह तक मान्य किया गया है। इस बारे में सभी वैज्ञानिक तथ्यों को देखते हुए फैसला लिया गया था और निर्देश भी करीब दो महीने पहले जारी हुए।
विज्ञापन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी केंद्र पर एक्सपायरी वैक्सीन नहीं है। इसलिए लोगों को भ्रामक जानकारियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अधिकारियों ने अपील की है कि सभी वैक्सीन की शीशी पर एक्सपायरी डेट मौजूद है। केंद्रों पर सही वैक्सीन ही टीकाकरण में शामिल है और उसी का इस्तेमाल किया जा रहा है।