{"_id":"5fd31d97577ff031467326ca","slug":"health-minister-claims-pollution-is-also-a-reason-behind-thousands-of-deaths-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा, दिल्ली में हजारों मौतों के पीछे संक्रमण के अलावा प्रदूषण भी एक वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा, दिल्ली में हजारों मौतों के पीछे संक्रमण के अलावा प्रदूषण भी एक वजह
Fri, 11 Dec 2020 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:49 PM IST
सार
- कोरोना से मौतों पर बड़ा खुलासा, दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हुईं रिकॉर्ड मौतें
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण और वायु प्रदूषण को लेकर अब तक इटली सहित कई देशों में अध्ययन हो चुके हैं जिनमें प्रदूषण की वजह से मौतें ज्यादा होने का दावा किया है। अब भारत में पहली बार प्रदूषण की वजह से कोरोना बढ़ने और ज्यादा मौतें होने का खुलासा किया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण मौतों में वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना के साथ प्रदूषण के खतरनाक स्तर ने कोरोना मरीजों पर दोहरा हमला किया था। अभी भी बहुत से लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे हालात काबू में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब नए मामलों में भी कमी आई है, तो मृत्यु दर में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
इटली में हुए चिकित्सीय अध्ययन में दावा किया गया कि पीएम 2.5 कणों के साथ मिलकर न सिर्फ कोरोना वायरस तेजी से फैलता है बल्कि जिन इलाकों में वायु प्रदूषण अधिक है वहां कोरोना से होने वाली मौतें भी सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
किसानों की मांग जल्दी पूरी करे केंद्र सरकार-जैन
किसान आन्दोलन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि किसान हमारे देश के रीढ़ की हड्डी हैं। केंद्र सरकार को किसान कि सारी मांगे तुरंत मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनको परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता किसानों के मुद्दे का समर्थन करता है और हम हर तरह से किसानों की मदद करने को तैयार हैं।