{"_id":"54ad5a26a7dd93d76b287970621fc7d6","slug":"health-department-will-deliver-sex-education-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहत चौक पर दी जाएगी सेक्स एजुकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहत चौक पर दी जाएगी सेक्स एजुकेशन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:13 AM IST
स्वास्थ्य विभाग ने किशोर एवं युवाओं को चाहत चौक के माध्यम से सेक्स एजुकेशन देने का निर्णय लिया है।
सामुदायिक रेडियो द्वारा यह कार्यक्रम प्रसारित होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी रूपरेखा तैयार की और जल्द ही ये कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिश्नोई ने कहा कि चाहत चौक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम लोगों को सेक्स एजुकेशन देना है।
यह कार्यक्रम परिवार नियोजन की भी जानकारी देगा। साथ ही, इसके माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी जागरूकता लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कॉमन वेल्थ ऑफ लर्निंग के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को 107.8 एफएम पर दोपहर दो बजे प्रसारित होगा। अपनी समस्याओं के निदान के लिए फोन नंबर 0124-4087545 पर संपर्क किया जा सकता है।