फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Headless body of a youth found at Haiderpur water plant

दिल्ली में यहां हर महीने मिलती हैं 3-4 लाशें: युवक का सिर, दोनों पैर और कलाई से दोनों हाथ कटे मिले, मचा हड़कंप

Sun, 15 Feb 2026 01:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Feb 2026 01:05 PM IST
सार

केएन काटजू मार्ग इलाके में स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Headless body of a youth found at Haiderpur water plant
हैदरपुर वाटर प्लांट में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में स्थित हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शुक्रवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान के लिए व्यापक प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शुक्रवार, 13 फरवरी को सुबह लगभग 8.46 बजे केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पानी से बाहर निकाले गए शव की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि यह लगभग 30 से 35 साल के एक युवक का है। युवक का सिर, दोनों पैर और कलाई से दोनों हाथ कटे हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान युवक के दोनों हाथों पर पुराने कट के निशान भी मिले। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शव लगभग दो दिन पुराना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान में आ रही है मुश्किल
घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक का ऊपरी वस्त्र गायब था और उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को अंबेडकर अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। इस संबंध में दिल्ली के सभी थानों के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन

नहर का इस्तेमाल शव ठिकाने लगाने में
पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए मुनक नहर का इस्तेमाल किया है। हरियाणा के करनाल से निकलने वाली यह 102 किलोमीटर लंबी नहर हैदरपुर प्लांट तक पहुंचती है। जहां लगे जाल में शव फंस जाते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हर महीने इस प्लांट के आसपास ऐसे तीन से चार शव मिलते हैं। यदि किसी शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो 72 घंटे बाद उसके फोटो और विवरण जिपनेट पर अपलोड कर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।

पुलिस इस मामले को एक सुनियोजित हत्या मान रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। शव की पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों और पीछे की पूरी कहानी का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed