फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he was brutaly beaten by baseball bat and with hockey

तिहाड़ के वॉर्डर को घर से खींचकर बेसबॉल के बैट और हॉकी से पीटा

Fri, 23 Oct 2015 03:39 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 03:39 AM IST
विज्ञापन
he was brutaly beaten by baseball bat and with hockey

तिहाड़ जेल में दो गैंग के बीच 7 अक्तूबर को हुए खूनी संघर्ष के दौरान ड्यूटी पर मौजूद वार्डर पर जानलेवा हमला हुआ है। बुधवार सुबह बदमाशों ने छावला इलाके में वार्डर को घर से खींचकर उस पर जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन


बदमाशों ने उसे बेसबॉल के बैट और हॉकी स्टिक से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित ने जेल में बंद कैदियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करवाने का आरोप लगाया है। छावला थाना पुलिस मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक योगेश (27) सपरिवार खैरा गांव में रहता है। वह तिहाड़ जेल में वार्डर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती जेल संख्या एक में है। बुधवार सुबह साढे़ 11 बजे एक युवक ने उसके घर की कॉल बेल बजाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही उसे बाहर खींच लिया

he was brutaly beaten by baseball bat and with hockey

योगेश ने दरवाजा खोला। युवक ने योगेश से उसका नाम और तिहाड़ जेल में काम करने की बात पूछी। योगेश के तिहाड़ जेल में काम करने की बात कहते ही युवक ने उसे पकड़कर बाहर खींच लिया।

बाहर खड़े चार-पांच युवक योगेश पर बेसबॉल के बैट और हॉकी स्टिक से टूट पड़े। युवकों ने योगेश को मारकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर योगेश की मां घर से बाहर निकली और आस-पास के लोग वहां पहुंचे।

लोगों को आते देख सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने योगेश को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जेल में बंद कैदियों पर हमला करवाने का आरोप

he was brutaly beaten by baseball bat and with hockey

जानलेवा हमले के लिए योगेश ने जेल में बंद कुछ कैदियों पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि गत 7 अक्तूबर को तिहाड़ जेल संख्या एक में दो कैदियों के गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था।

इसमें ईश्वर और अनिल नाम के कैदी की मौत हो गई थी। घटना के समय उसकी ड्यूटी जेल संख्या एक में थी। कैदियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान उसने कई कैदियों को काबू में किया था।

उसने आशंका जताई है कि इसी वजह से जेल में बंद कुछ कैदियों ने उससे खफा होकर अपने गिरोह के बदमाशों के जरिए उस पर जानलेवा हमला करवाया है। योगेश ने स्थानीय थाना पुलिस पर मामले की जांच में कोताही बरतने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed