वह तो पिता के साथ खड़ी ऑमलेट खा रही थी, लेकिन ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के साथ रेहड़ी पर आमलेट खा रही किशोरी के साथ आल्टो सवार युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पिता ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें पीट दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी को वहां से भगा दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है। सारन थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की शाम पिता के साथ मोहल्ले के बाहर ही एक रेहड़ी पर ऑमलेट खा रही थी।
इस दौरान ऑल्टो से आया एक युवक आमलेट का ऑर्डर देने के बहाने किशोरी को छूता हुआ निकल गया। गलती समझ उसने कुछ नहीं कहा। इस पर युवक ने दोबारा वही हरकत की, किशोरी के पिता ने देखा तो विरोध किया।
पिता ने विरोध किया तो कर दी पिटाई
इस पर युवक ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। रेहड़ी वाले ने युवक को पकड़ लिया और लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
पूरी तरह पीटने के बाद भी युवकों का दिल नहीं भरा, लेकिन भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने युवक को छुड़ा कार पर बैठा कर वहां से भगा दिया।
मामले की जांच कर रहीं एसआई शीला देवी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जांश शुरू कर दी गई है और कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।