{"_id":"5e69fde78ebc3ea7fa52ff80","slug":"hc-hears-plea-against-sonia-gandhi-salman-khurshid-anurag-thakur-kapil-mishra-for-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत भरे भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई, अदालत ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफरत भरे भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई, अदालत ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
Thu, 12 Mar 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
नफरत भरे भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ याचिका पर सुनवाई
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। याचिका में उक्त नेताओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप हैं। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस से सभी याचिकाओं पर 16 मार्च तक जवाब दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन
नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को एक नई याचिका दायर की गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद और भाजपा के अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा ने भड़काऊ भाषण दिए।
विज्ञापन
याचिका में अनुरोध है कि इनके भाषणों से समाज में काफी दुर्भावना फैली इसलिए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली हिंसा में संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक अन्य याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अनुरोध किया गया है कि नफरत भरे भाषण देने वालों की संपत्ति कुर्क की जाए और उसे उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए बेचा जाए।