Haryana : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत
Delhi Jaipur Expressway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
Four killed as oil tanker hits car, pickup van near Gurugram on Delhi-Jaipur Highway
Read @ANI Story | https://t.co/sMLoxEkIL5#OilTanker #Gurugram #accident pic.twitter.com/5qstbpuulu— ANI Digital (@ani_digital) November 11, 2023विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस थाने के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक हादसा हुआ है और एक गाड़ी में आग लग गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
#WATCH | "We had received information about an accident on the highway and that a vehicle caught fire...3 people died in the accident. It is suspected that the vehicle caught fire after colliding with the truck. A pickup vehicle was also hit, and a man was trapped in it, he was… https://t.co/xE96TVKYVe pic.twitter.com/7MoSL52JKJ
— ANI (@ANI) November 11, 2023
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई। एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया और उसमें एक आदमी फंस गया। जब हमने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक मौके से फरार है। मृतकों की पहचान पानीपत के जितेंद्र पुत्र रघुबीर सिंह, जींद के लोकेश सैनी पुत्र राजकुमार, दिल्ली के पवन दुबे पुत्र रामप्रवेश, त्रिलोक शर्मा के रूप में हुई है।