फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana police will keep eye on bihar criminals

बिहार के अपराधियों पर होगी पुलिस की नजर

Wed, 12 Mar 2014 06:07 PM IST
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 12 Mar 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana police will keep eye on bihar criminals

गुड़गांव में चुनावों में सुरक्षा को लेकर इस बार बिहार के शातिर अपराधी गुड़गांव पुलिस के लिए विशेष चुनौती बन रहे है।

विज्ञापन


पुलिस की तरफ से तैयार की जा रही अपराधियों की सूची में अकेले बिहार से 40 के करीब खतरनाक अपराधियों का ब्यौरा आया है जो सबसे ज्यादा है।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे अपराधियों को भगौड़े घोषित करने के बाद पुलिस इन पर शिकंजा कसने के लिए कई राज्यों की इंटेलीजेंस से संपर्क कर रही है। जिसमें इन्हें पकड़ने में मदद मिल सकें।

यह भी पढ़ें: भाजपा पिलाती रहेगी नमो चाय, EC का यू-टर्न
विज्ञापन


जिले में लगातार बढ़ते आपराधिक मामलों में बिहार के अपराधियों के नाम सामने आने के बाद भी पुलिस भी सर्तक हो गई है। पिछले साल कई हत्या, लूट और डकैती के मामलों में पुलिस ने ऐसे कई अपराधियों को भी पकड़ा था जिनका संबंध बिहार और यूपी से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव से बिहार के अपराधियों के लगातार सामने आ रहे कनेक्शन को देखते हुए पुलिस चुनावों के मद्देनजर ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर रही है जो या तो मोस्ट वांटेड श्रेणी में है या फिर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा है।

यह भी पढ़ें: कभी भी गिरफ्तार हो सकती है 'नजरबंद' पत्नी


गुड़गांव पुलिस की तरफ से तैयार की जा रही सूची में 487 भगोड़े अपराधियों में 40 के करीब अकेले बिहार से है जो सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 12 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में भी कई बिहार से ताल्लुक रखते है।

आगामी चुनावों को लेकर भी इन अपराधियों के वारदातों में शामिल होने की आशंका से पुलिस बिहार समेत कई राज्यों में इन अपराधियों की सूची भेज रहे हैं।

पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक इन अपराधियों की पूरी सूची तैयार की जा रही है जिसमें अपराधियों से संबंधित पूरी व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा की जा चुकी है।

बिहार के अलावा यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के दूसरे जिलों को भेजी जा रही है। जहां इनकी मदद से इन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस पैरोल पर जेल से बाहर आए अपराधियों का भी पूरा ब्यौरा तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed