फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryana: Now see, Dilwale Dulhnian will take the bride without band-baja

महापंचायत का फैसला- शादी से पहले नहीं देख सकेंगे लड़की, मोबाइल से तलाक पर रोक

Mon, 27 Feb 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 27 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
haryana: Now see, Dilwale Dulhnian will take the bride without band-baja

अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा द्वारा बुलाई गई महापंचायत में फैसला लिया गया है कि वैवाहिक कार्यक्रमों से पूर्व लड़की देखने की रस्म बंद रखी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल पर तलाक नहीं दिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


दूल्हे की सलामी बंद होगी। दूल्हा-दुल्हन के बनवारे, गाने-बजाने की रस्म बंद होगी। शादी के निमंत्रण पत्र नहीं बनेंगे। इसके अलावा विवाह व अन्य उत्सवों के आयोजनों पर डीजे, आतिशबाजी बंद होंगे।
विज्ञापन


पंचायत में ऐलान किया गया कि बारात में सिर्फ 31 बाराती ही जाएंगे। निकाह के मौके पर फोटो लेना बंद होगा। मेहर में 20 ग्राम सोना से ज्यादा नहीं दिया जाएगा। शादी समारोह में पंचायती सामान भी बंद होगा। इसके अतिरिक्त दहेज के सामान की प्रदर्शनी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा दुल्हन के साथ केवल एक बुजुर्ग होना जरूरी है

haryana: Now see, Dilwale Dulhnian will take the bride without band-baja
demo pic - फोटो : अमर उजाला

​पंचायत में फैसला लिया गया कि दहेज में वाहन और नकदी बंद होगी। जुडा घिराई बंद होगी। फैसले के मुताबिक, विवाह वाले दिन भी भात लिया जाएगा। दूल्हा दुल्हन के साथ केवल एक बुजुर्ग होना जरूरी है।

मांडा रस्म बंद होगी और सगाई का कार्यक्रम घर पर होगा। चाला की रस्म भी बंद होगी। जनाजे की मिट्टी की रस्म के मौके पर पकवान खिलाने की नई रस्म बंद होगी।

इस मौके पर पलवल की एसएसपी सुलोचना गजराज, फरीदाबाद के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर राजेश चेची और अखिल भारतीय शहीदाने मेवात सभा के अध्यक्ष सरफुद्धीन खान मेवाती सहित कई गांवों के पंच व सरपंच मौजूद थे।

मोबाइल पर अश्लील गाने बंद होंगे

haryana: Now see, Dilwale Dulhnian will take the bride without band-baja
demo pic - फोटो : अमर उजाला

इसके अतिरिक्त सामाजिक बुराइयों के बारे में फैसला लिया गया कि मोबाइल में अश्लील गाने व फोटो बंद होंगे। नशाखोरी, जुआ व सट्टा बंद होगा। फैसले को लागू करने के लिए ब्लॉक वाइज कमेटियों का गठन होगा। सभी कमेटियों को जिला प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी।

इन रस्मों-रिवाजों पर लगाई पाबंदी
चाला की रस्म (गौना), जुड़ा-घीराई (नेग), दूल्हा-दुल्हन का सलाम, गाना-बजाना, मांढ़ा, दहेज में वाहन-नकदी, शादी के निमंत्रण कार्ड, शादी में पंचायत के लिए सामान लाना, बड़ी बारात ले जाना, दहेज का सामान दिखावा करने पर पाबंदी लगाने फैसला लिया है। वहीं निकाह के दौरान फोटो नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed