फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana: Home Minister Anil Vij health is constantly improving

हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा है सुधार

Tue, 22 Dec 2020 10:55 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Dec 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Home Minister Anil Vij health is constantly improving
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, हरियाणा ने मंगलवार को जानकारी दी कि अनिल विज को अब ऑक्सीजन की जरूरत पहले से कम पड़ रही है। इसी के साथ उनके सीटी चेस्ट और खून की जांच में भी सुधार आया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन में मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया था कि गृह मंत्री अनिल विज अब ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता अब कम हो गई है। वे अभी स्थिर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। इससे पहले, 15 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआईएमएस रोहतक से मेदांता रेफर कर दिया गया था। दो बार प्लाज्मा और अन्य दवाएं देने के बाद भी उनके फेफड़ों में संक्रमण बना हुआ था। परिजनों ने संस्थान के इलाज से असंतोष जाहिर कर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। हालांकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने बेहतर इलाज देने का दावा किया था। 

पीजीआईएमएस में उपचाराधीन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पिछले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे मेदांता रेफर कर दिया गया था। पीजीआईएमएस रोहतक के स्पेशल वार्ड में शनिवार रात 12 बजे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री यहां तीन दिन भी नहीं रुके। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण निजी अस्पताल ले जाने का फैसला लिया था। 


इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ अनिल विज से मिलने पीजीआई पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।  आपको बता दें कि अनिल विज ने 5 दिसंबर को घोषणा की थी कि जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed