फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harshvardhan goes US for health cooperation talks

मोदी से पहले उनका ये मंत्री पहुंच गया अमेरिका

Wed, 25 Jun 2014 12:51 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan goes US for health cooperation talks

प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही नरेंद्र मोदी के अमेरिका जाने पर तरह-तरह के किस्से गढ़े जाते रहे हैं, पीएम बनने के बाद तो उनको अमेरिका भेजने की पूरी तैयारी भी की जा चुकी है, लेकिन उनसे पहले उनका एक मंत्री अमेरिका पहुंच गया।

विज्ञापन


भले यह एक संयोग हो, लेकिन मोदी से पहले उनके मंत्री के अमेरिका पहुंचने की खबर चर्चा में है।

दअरसल, स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग वार्ता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए।

पांच दिन बाद लौटेंगे हर्षवर्धन

Harshvardhan goes US for health cooperation talks

उनके पांच दिवसीय दौरे में तपेदिक और एड्स जैसे रोगों से भारत को मुक्त कराने पर बातचीत की जाएगी। मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद स्वास्थ्य मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है।

इस दौरे में वे अमेरिका के स्वास्थ्य सेवा सचिव से मुलाकात कर 2010 में शुरू की गई भारत-अमेरिका स्वास्थ्य पहल की समीक्षा करेंगे।

देश को एड्स जैसे खतरनाक रोग से पूरी तरह मुक्त कराने, तपेदिक को जड़ से खत्म करने और यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज जैसे एजेंडे पर भी यूनाइटेड स्टे्टस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), यूनीसेफ और दूसरे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच चर्चा भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed