फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Har Ghar Tricolor Campaign BJP MP s took out Prabhat Pheri and bike rallies in Delhi

हर घर तिरंगा अभियान: भाजपा सांसदों ने निकाली प्रभात फेरी और बाइक रैलियां, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश

Sat, 13 Aug 2022 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 Aug 2022 11:11 PM IST
सार

शनिवार को भाजपा सांसदों ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान यात्रा निकाली। इस क्रम में सांसद मनोज तिवारी सिग्नेचर ब्रिज से बाइक तिरंगा रैली में शरीक हुए तो दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कुतुब मीनार से ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद तिरंगा रैली का आयोजन किया।

विज्ञापन
Har Ghar Tricolor Campaign BJP MP s took out Prabhat Pheri and bike rallies in Delhi
तिरंगा यात्रा निकालते सांसद मनोज तिवारी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान यात्रा दिल्ली के उत्तर से लेकर दक्षिण व पूरब से लेकर पश्चिम तक निकाली गई। शनिवार को भाजपा सांसदों ने इसकी कमान संभाली। सांसद मनोज तिवारी ने सिग्नेचर ब्रिज से बाइक तिरंगा रैली में शरीक हुए तो दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कुतुब मीनार से ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के नेतृत्व में नजफगढ़ में विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।

विज्ञापन

भारत के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान की धूम रही। शनिवार को भाजपा सांसदों ने एक तरफ अभियान की कमान संभाली तो दूसरी तरफ व्यापारी व आरडब्ल्यूए संगठन भी पीछे नहीं रहे। सांसद रमेश बिधूड़ी ने सुबह 5:30 बजे दक्षिणी दिल्ली जिले के संगम विहार में 4 किलोमीटर की पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें स्कूली बच्चे, अभिभावक, अध्यापकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभियान के तहत दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 1 लाख 75 हजार झंडें लगाए जाएंगे। पश्चिमी दिल्ली सांसद प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में नजफगढ़ में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2 लाख तिरंगा दिया गया है, ताकि हर घर में तिरंगा लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद मनोज तिवारी ने तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा, तिरंगा पदयात्रा प्रभात फेरी और राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी का अमृत उत्सव मनाया। सुबह 8 बजे पूर्वी करावल नगर में प्रभात फेरी में भाग लिया तो बुराड़ी में 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा पदयात्रा की। इसके बाद शाहदरा के श्यामलाल कॉलेज में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया।

उन्होंने शाम 4 बजे सिग्नेचर ब्रिज से नंद नगरी तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि गुमनाम शहीदों को याद करने के लिए आजादी के इतिहास को खंगालने की जरूरत पड़ती थी लेकिन आज अमर शहीदों के गौरव तिरंगा को लेकर भाजपा घर घर पहुंच रही है। रैली में जिला प्रभारी सत्यनारायण गौतम, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, आशीष तिवारी समेत कई कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed