फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   handloom showroom catches fire, goods damaged

हैंडलूम शोरूम में लगी आग से लाखों का नुकसान

Tue, 20 Jun 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
 handloom showroom catches fire, goods damaged
Fire

जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा रोड स्थित चोपड़ा हैंडलूम के दो मंजिला शोरूम में सोमवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। निर्माण कार्य चलने की वजह से खोदी गई सड़क पर दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम को पूरी तरह से राख में तब्दील करने के बाद ही आग शांत हुई। शोरूम मालिक रमेश उर्फ नोडी चोपड़ा के मुताबिक शार्ट सर्किट से लगी आग में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति तबाह हुई। 

विज्ञापन


रमेश चोपड़ा के मुताबिक, वह सोमवार शाम शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात करीब सवा बारह बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि शोरूम के अंदर से धुआं निकल रहा है। नोडी और सारन थाना प्रभारी वेदप्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचने लगीं, लेकिन रास्ते संकरे होने व निर्माण कार्य चलने के कारण उन्हें मौके तक पहुंचने में उन्हें काफी समय लगा। इधर लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटों की वजह से ज्यादा करीब नहीं पहुंच सके, उनकी मेहनत भी बेकार गई। 
विज्ञापन


पुलिस पीसीआर के पुलिस कर्मियों ने आगे-आगे चलकर फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता बनाया तब कहीं जाकर दमकल वाहन मौके पर पहुंच सके। पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग शांत हुई। फायर ब्रिगेड के वापस होने के बाद सुबह पांच बजे शोरूम में फिर से आग भड़क गई। तब पास ही स्थित एयर फोर्स स्टेशन की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर ने सड़क बनाने की मांग की 
पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर एवं जवाहर कालोनी निवासी मुकेश शर्मा का कहना है कि पिछले 20 दिनों से प्रशासन ने जवाहर कालोनी की ओर जाने वाली जूता मार्केट की सीमेंटेड सड़क को तोड़कर यातायात बाधित किया हुआ है। आज सुबह जवाहर कालोनी पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी करीब दो किलोमीटर घूमकर एयर फोर्स रोड़ से गाड़ियां घटना स्थल तक पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने प्रशासन ने अविलंब सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed