फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Had a doubt of man have affair with his wife, killed him

पत्नी से अवैध संबंध का था शक, घर से बुलाकर कर डाली हत्या

Tue, 01 Dec 2015 09:33 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
Had a doubt of man have affair with his wife, killed him

गांधी नगर इलाके में पत्नी से संबंध होने के शक में युवक की हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी रिक्शा चालक ने किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा और खून से सना हुआ कपड़ा बरामद कर लिया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त भैरो सिंह गुर्जर ने बताया कि गत 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गांधी नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


मरने वाले की शिनाख्त चंद्रपुरी गांधी नगर निवासी नासिर के रूप में हुई। नासिर के भाई जाकिर ने पुलिस को बताया कि कैलाश नगर में रहने वाला रिक्शा चालक सुल्तान उसके भाई को सुबह में घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार हुआ आरोपी

Had a doubt of man have affair with his wife, killed him

जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सुल्तान की तलाश शुरू की। गहन तलाशी के बाद आखिरकार  30 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।


वहीं दूसरी ओर वेलकम इलाके के नाले में मंगलवार दोपहर एक बैग में महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उसकी उम्र करीब 25 साल है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके कपड़े फटे हुए हैं। गौरतलब है कि इसी नाले में 25 नवंबर को एक बक्से में युवती का शव मिला था। वेलकम थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed