{"_id":"5f3e8f132bb4346bdb703c73","slug":"gurugram-three-youth-shot-dead-in-gangwar-two-severely-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : गैंगवार में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : गैंगवार में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर
Thu, 20 Aug 2020 08:26 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 20 Aug 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
गुरुग्राम साइबर सिटी में बृहस्पतिवार शाम को गैंगवार में ताबड़तोड़ गोली मारकर तीन युवकों की हत्या कर दी गई। बसई गांव स्थित वाल्मीकि चौपाल पर कार सवार हमलावरों ने पहले एक युवक को गोलियों से भूना इसके बाद सेक्टर-9 स्थित विंग्स सोसाइटी के पास हमलावरों ने दो और युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात में तीनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम, एसीपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। शुरुआती जांच में हत्या, जमीन विवाद व एक युवती को भगाने के चलते आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़कर नहीं देख रही। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पुलिस व सीआईए की पांच टीम हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। दोनों मामलों की जांच की जा रही है कि इनके आपस में संबंध थे या नहीं। पुलिस गैंगवार के पीछे भूड़का गांव निवासी पवन नेहरा का हाथ होने का दावा कर रही है। इसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
शाम करीब 6 बजे बसई चौक स्थित वाल्मीकि चौपाल के पास हमलावरों ने पहली वारदात को अंजाम दिया। कार व मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए करीब 8-9 हमलावरों ने पैदल जा रहे युवक समीर (18) पर करीब से 5-6 राउंड फायर कर फरार हो गए। करीब 10 मिनट के अंदर ही हमलावर सेक्टर-9 स्थित विंग्स सोसाइटी के पास पहुंचे। यहां मोटरसाइकिल के पास खड़े दो युवकों को देखकर हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए एक युवक सोसाइटी के अंदर भागा जबकि दूसरा खाली मैदान की ओर दौड़ा। हमलवारों ने दोनों पर कई राउंड फायर किए। गोलियां दागने के बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
सोसाइटी के अंदर भागे युवकों की पहचान बसई गांव निवासी सन्नी व दूसरे की पहचान भवानी एनक्लेव निवासी अनमोल पांचाल के रूप में हुई। घटना के बाद गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच कर रही हैं। पुलिस सोसाइटी के गार्ड, सीसीटीवी फुटेज व गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीनों मृतक एक-दूसरे के परिचित थे। पुलिस मृतकों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।