{"_id":"5dc2993e8ebc3e5b6b45afce","slug":"gurugram-shootout-lawyer-asked-questions-two-witnesses-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम शूटआउट: कोर्ट में वकील ने दो गवाहों से पूछे सवाल, अब 16 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम शूटआउट: कोर्ट में वकील ने दो गवाहों से पूछे सवाल, अब 16 को होगी सुनवाई
Wed, 06 Nov 2019 03:28 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Gurugram murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु व बेटे ध्रुव हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट के समक्ष दो गवाह पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दोनों गवाहों से सवाल-जवाब किए। जिला उप न्यायवादी अनुराग हुड्डा ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी गनमैन महिपाल भी मौजूद रहा।
मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी, इसके लिए गवाहों को नोटिस भेज दिए गए हैं। बीते वर्ष 13 अक्तूबर को सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत के गनमैन महिपाल के साथ पत्नी ऋतु व बेटा ध्रुव कार में खरीददारी करने गए थे।
खरीददारी के बाद किसी बात पर बहस हो गई, इसके बाद गनमैन ने मारपीट कर दोनों को गोली मार दी और फरार हो गया। जज की पत्नी ऋतु की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि बेटे ध्रुव की अस्पताल में एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर लिया, तभी से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में वारदात के गवाहों की गवाही हो रही है।