फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: Second phase sero survey will be conducted on 750 people in 16 clusters

गुरुग्राम : 16 क्लस्टरों में 750 लोगों पर होगा दूसरे चरण का सीरो सर्वे

Fri, 09 Oct 2020 07:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 09 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: Second phase sero survey will be conducted on 750 people in 16 clusters
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कोविड-19 को लेकर गुरुग्राम में किए जाने वाले सीरो सर्वे के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है। लोगों में एंटीबॉडीज का पता लगाने के लिए जिले में दूसरे चरण का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के जरिये पता लगाया जाएगा कि कितने फीसदी लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 16 क्लस्टरों में 750 लोगों पर सर्वे किए जाने की योजना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


सर्वे के लिए किट प्राप्त हो चुकी हैं तथा ड्यूटी पर तैनात होने वाले स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। राज्य सरकार के द्वारा सर्वे के लिए तिथि निर्धारित होते ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। जिले के 4 शहरी व 12 ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे चरण का सीरो सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में जिन 4 क्षेत्रों में यह सर्वे किया जाएगा, उनमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) फाजिलपुर, यूपीएचसी क्षेत्र खांडसा, यूपीएचसी नाहरपुर रूपा तथा यूपीएचसी राजेंद्रा पार्क शामिल हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गुड़गांव गांव, डूंडाहेड़ा, चौमा ग्रामीण क्षेत्र, गढ़ी हरसरू, चंदू, बुढे़ड़ा, भोंडसी, रिठौज, ढाणी रिठौज, कासन, मानेसर, नैनवाल में सीरो सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील
सीएमओ ने बताया कि सीरो सर्वे के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में 750 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनमें एंटीबॉडीज का पता लगाया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें। 10 साल से कम उम्र के बच्चे तथा 65 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति घरों से बाहर न निकलें। केवल मेडिकल इमरजेंसी के लिए ही बाहर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed