फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram school wall collapsed anti social elements problem for girl student reach high court

गुरुग्रामः स्कूल जाने से डर रही हैं छात्राएं, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मुसीबत बनी चारदीवारी

Sat, 27 Jul 2019 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
gurugram school wall collapsed anti social elements problem for girl student reach high court
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर की छात्राएं स्कूल जाने को लेकर सहज नहीं हो पा रही हैं। अराजक तत्वों को लेकर छात्राओं के मन में डर बैठ गया है। विद्यालय के समीप बने पार्क की चारदीवारी टूटने से उसी के जरिए अराजक तत्व विद्यालय परिसर में दाखिल होते हैं और छात्राओं से दुर्व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन


अराजक तत्वों की इन हरकतों की छात्राओं ने पूर्व में विद्यालय प्रबंधन से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। वहीं, विद्यालय में कार्यरत शैक्षिक स्टाफ ने भी चारदीवारी टूटने की बात स्वीकार की है, लेकिन विद्यालय में भय का माहौल होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


स्कूल की चारदीवारी टूटने के बाद जब अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गईं तो स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौजूदा स्थिति यह है कि विद्यालय में जगह-जगह काले रंग से पेंट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तमाम समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। वहीं, गांव के सरपंच ने भी छात्राओं की शिक्षा के लिए पूरी तरह सुरक्षित माहौल तैयार करने की मांग की है।

पहाड़ी पर लगा रहता है अराजक तत्वों का जमावड़ा

gurugram school wall collapsed anti social elements problem for girl student reach high court
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के साथ ही अरावली पर्वत श्रृंखला लगने के कारण आए दिन अराजक तत्व वहां पर मौजूद रहते हैं। जो कई बार विद्यालय परिसर में आकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं और भद्दे कमेंट करते हैं। कई बार तो पहाड़ी पर शराब इत्यादि पीकर भी शरारती तत्व विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

इस तरह से भी दाखिले होते हैं शरारती तत्व : 
स्कूल परिसर में ही पोस्ट ऑफिस व स्वास्थ्य केंद्र भी हैं, जिसकी आड़ में कई बार शरारती तत्व विद्यालय परिसर में दाखिल हो जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन भी इन चीजों से अवगत है, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है।

खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लगातार विद्यालय प्रबंधन के संपर्क में भी हूं। जो भी कोर्ट के आदेश होंगे उनका पालन किया जाएगा।- प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम 

gurugram school wall collapsed anti social elements problem for girl student reach high court
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर - फोटो : अमर उजाला
इस समय विद्यालय की चारदीवारी टूटी पड़ी है, जिससे विद्यालय का रास्ता आम रास्ता बन गया है। इसके जरिए आए दिन असामाजिक तत्व विद्यालय में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से छात्राएं बाहर मैदान में खेलने के लिए भी नहीं जा पा रही हैं। - राम अवतार, पूर्व सरपंच मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed