{"_id":"5f3e6a588ebc3e3cd06def60","slug":"gurugram-rains-traffic-cop-awarded-for-giving-12-hours-duty-in-water-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः जलभराव में 12 घंटे ड्यूटी देने पर ट्रैफिक सिपाही अजय सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः जलभराव में 12 घंटे ड्यूटी देने पर ट्रैफिक सिपाही अजय सम्मानित
Thu, 20 Aug 2020 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
सिपाही अजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में हुई मूसलधार बारिश के बाद जलभराव में कर्मठ ड्यूटी पर पुलिस आयुक्त केके राव ने ट्रैफिक सिपाही अजय को सम्मानित किया। सिपाही ने बुधवार को 10 घंटे से अधिक समय तक ड्यूटी देते हुए ट्रैफिक संचालन के साथ पानी में फंसी गाड़ियों को धक्का मारकर निकलवाया। सिपाही की कर्मठ ड्यूटी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी तारीफ की है।
विज्ञापन
शहर में बुधवार को जगह-जगह जलभराव हो गया था। इस दौरान हुडा सिटी सेंटर से सुशांतलोक की तरफ जाने वाले जेड चौक पर ट्रैफिक सिपाही अजय पानी के अंदर ड्यूटी करते दिखे। सोशल मीडिया पर लोगों ने फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिसकर्मी की सराहना की। पुलिस आयुक्त केके राव ने सिपाही को विभाग की ओर से क्लास-वन प्रमाणपत्र व 5 हजार रुपये नकद इनाम दिया।
विज्ञापन
आयुक्त ने सिपाही की तारीफ करते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति ईमानदारी बहुत जरूरी है। पुलिस का काम सामाजिक जिम्मेदारी भी है जो सिपाही अजय ने बखूबी निभाया। मूलरुप से झज्जर के गौरिया गांव निवासी अजय में बताया कि वह जून 2018 से ट्रैफिक में ड्यूटी कर रहा है। मेरे लिए गर्व की बात है की पुलिस आयुक्त ने मेरी मेहनत को सम्मान दिया। भविष्य में भी इसी तरह ड्यूटी करते हुए लोगों की सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन