फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Police exposes fraud of Rs Six crore

1952 लोगों को ठगा: गुरुग्राम पुलिस ने छह करोड़ की ठगी का खुलासा किया, महिला समेत तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 09:51 PM IST
सार

आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाने के नाम पर ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान अनीता, हाथरस यूपी निवासी चन्दरवीर और अलीगढ़ यूपी निवासी उमेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Gurugram Police exposes fraud of Rs Six crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस ने एक महिला समेत तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर देश में हुए 1952 ठगी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों ने लोगों से करीब छह करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाने के नाम पर ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध प्रियांशु दिवान के नेतृत्व में साइबर अपराध पुलिस थानों की पुलिस टीमों द्वारा 1 महिला सहित तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी फतेहपुर निवासी अनीता को साइबर थाना पुलिस मानेसर ने तीन मई को गिरफ्तार किया था। वहीं, हाथरस यूपी निवासी चन्दरवीर को साइबर थाना मानेसर पुलिस ने 19 मई को गिरफ्तार किया था। जबकि, तीसरे आरोपी अलीगढ़ यूपी निवासी उमेश को पुलिस ने 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से तीन मोबाइल मिले थे और उनका इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच के अवलोकन कराने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 6 करोड 4 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध मे कुल 1952 शिकायतें और 90 केस दर्ज हैं। इन अभियोगों में से 4 केस हरियाणा में है और तीन केस साइबर थाना पुलिस मानेसर में दर्ज है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए जांच में यह सामने आया कि तीनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाने इत्यादि प्रकार से धोखाधडी करके ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed