फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram deputy chief minister uses mask carelessly get infected of coronavirus

मास्क के उपयोग को लेकर लापरवाही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पड़ी भारी, हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 06 Oct 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2020 06:14 PM IST
सार

- गुरुग्राम आगमन के दौरान भी बिना मास्क में नजर आए थे उपमुख्यमंत्री 

विज्ञापन
Gurugram deputy chief minister uses mask carelessly get infected of coronavirus
गुरुग्राम में दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मास्क के उपयोग को लेकर बरती गई लापरवाही सूबे के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भारी पड़ गई और वह भी अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। यही वजह है कि अस्पताल में भर्ती होने की बजाय वह सेल्फ क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को खुद ही वीडियो जारी कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। मालूम हो कि मास्क के उपयोग को लेकर उपमुख्यमंत्री ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहे थे। वह 26 सितंबर को गुरुग्राम आगमन के दौरान भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग के दौरान बिना मास्क के नजर आए थे।
विज्ञापन


मास्क के उपयोग को लेकर उपमुख्यमंत्री की लापरवाही पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर डिप्टी सीएम का रवैया पहले भी लापरवाही भरा रहा है। लगता है कि यही लापरवाही अब उन पर भारी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह दो दिन बाद फिर गुरुग्राम आए। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले थे। लिहाजा उस दौरान वह कोरोना संक्रमित होंगे तो जिले के कई अधिकारियों एवं जजपा नेताओं के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed