फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurmehar kaur in front of media first time after abvp controversy

विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं गुरमेहर, जानिए किसको दिया धन्यवाद

Thu, 02 Mar 2017 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Mar 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
gurmehar kaur in front of media first time after abvp controversy
- फोटो : File Photo

शहीद कैप्टन मंदीप हैरी की बेटी गुरमेहर कौर बुधवार को लंबे इंतजार के बाद अर्बन इस्टेट स्थित कोटी से बाहर आई। वह सिर्फ इतना ही बोलीं कि जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं, इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी। यह कहकर फिर कोठी के भीतर चली गई।

विज्ञापन


गुरमेहर अर्बन इस्टेट फेस टू जालंधर में कोठी नंबर 114 में रहती हैं। उनकी मां राजविंदर कौर आबकारी व कराधान विभाग की उच्च अधिकारी हैं। गुरमेहर कौर मंगलवार रात ही दिल्ली से जालंधर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिन भर मीडियाकर्मी उनकी कोठी के बाहर इंतजार करते रहे। शाम करीब पांच बजे कोठी से एक अज्ञात महिला निकलीं, जिन्होंने कहा कि वे गुरमेहर कौर को बुलाएंगी, लेकिन एक सिर्फ एक मिनट के लिए। उनको बार बार परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमेहर कौर तभी चंद सेकेंड के बाद कोठी से बाहर निकली, वह तनाव में नजर आ रही थीं। बाहर आते ही कहा कि जिन लोगों ने उनको सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। वह अब आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। पढ़ने के लिए वापस इंस्टीट्यूट चली जाएंगी। इतना कहकर किसी सवाल का जवाब दिए बिना वह कोठी में चली गईं।

डीसी से मिले कमलजीत, मांगी गुरमेहर के लिए सुरक्षा

gurmehar kaur in front of media first time after abvp controversy
गुरमेहर कौर

गुरमेहर कौर के दादा कमलजीत सिंह बुधवार को सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों के साथ डिप्टी कमिश्नर केके यादव के पास पहुंचे। उनके साथ तालमेल कमेटी के तजिंदर सिंह परदेसी और नीटू समेत कई पदाधिकारी थे।

इस दौरान तजिंदर सिंह परदेसी और नीटू ने डीसी से कहा कि गुरमेहर कौर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यहां पर कुछ दिन रहने के बाद उनको वापस दिल्ली जाना है, जहां उनकी सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने बताया कि एबीवीपी के गुर्गे उनको तंग परेशान कर रहे हैं।

सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दिल्ली में बेशक मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन गुरमेहर की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। चाहे वह दिल्ली हो या जालंधर। डीसी केके यादव ने कहा कि पंजाब सरकार को लिखकर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed