फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth seriously injured in a fight dies, tension in the village

Gurugram News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, गांव में तनाव

Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth seriously injured in a fight dies, tension in the village
पानी की पाइपलाइन तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लोहींगा कलां में पानी की पाइपलाइन तोड़ने को लेकर हुआ विवाद अब खूनी रूप ले चुका है। बीते 25 अक्तूबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक जाहुल (38) की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई साबिर की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

शिकायतकर्ता साबिर के अनुसार, 25 अक्तूबर की सुबह वह अपने भाई सिराज और पिता सुबराती के साथ खेत में पाइपलाइन से पानी चला रहे थे। इसी दौरान आरोपी अरबाज ट्रैक्टर लेकर आया और जानबूझकर पाइपलाइन तोड़ दी। विरोध करने पर अरबाज ने धमकी दी और अपने परिजनों को बुला लिया। देखते ही देखते गांव के असरफ, आजाद, आफताब, जन्ना, पप्पू, मुस्ताक, मजीद, परवेज, आइसा, नासरा, खतीजा, मुनफीदा और अलसीना मौके पर पहुंच गए। सभी आरोपी लाठी, डंडे, फरसा, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस थे। उन्होंने साबिर, सिराज, सुबराती और जाहुल पर हमला कर दिया। आरोप है कि जाहुल को जमीन पर पटककर सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड व हथौड़े से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायलों को मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से जाहुल को गुरुग्राम और फिर दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed