{"_id":"6abab5b7ea09182df102e887","slug":"youth-lying-on-railway-tracks-found-gurgaon-news-c-1-1-noi1505-4774777-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर लेटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेलवे ट्रैक पर लेटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
दूसरे मामले में गृह क्लेश में युवक ने लगाया फंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। पहले मामले में गुड़गांव रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर दौलताबाद के पास रविवार रात को युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के बहादुरगंज गांव निवासी मोहित के रूप में हुई है। वह राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले ही दौलताबाद के पास एक माल में नौकरी शुरू की थी।
जांच अधिकारी एसआई बाबूलाल ने बताया कि रविवार रात को लोगों ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में सिरहौल गांव में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के महोली गांव निवासी शिव चंद्र के रूप में हुई है। पिछले चार साल से वह सिरहौल गांव में परिवार समेत किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।